नवरात्रि पूजन सामग्री लिस्ट 2023 PDF

Navratri Pujan Samagri List PDF Download Link is available at the end of the post. See the complete List of Navratri Pujan Samagri 2023-24.(नवरात्रि पूजन सामग्री लिस्ट)

जैसा की हम सभी जानते हैं, की शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से प्रारम्भ होने जा रही है। इस पावन पर्व में 9 दिनों तक माता के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इन दिनों माता रानी की असीम कृपा पाने के लिए सभी भक्त ने दिन उपवास कर माता रानी की आराधना करते हैं। नवरात्रि पूजा हेतु आपको अनके प्रकार की पूजन सामग्री की आवश्यकता पड़ती है। तो इस लेख में आज हम आपको Navratri Pujan Samagri List Hindi PDF की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

Navratri 2023 Pujan Samagri List PDF Download

आपको बता दें की इस साल नवरात्रि के पहले दिन 15 अक्टूबर को घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। नवरात्री में मां दुर्गा की पूजा में पूजन सामग्री का एक खास महत्व है। सभी समाग्री के साथ माता रानी की पूजा करने से पूजा का वांछित लाभ प्राप्त होता है। और माँ अपने भक्तो की सभी मनोकामना पूरी करती है। आइए जानते हैं कि मां दुर्गा की पूजा करने हेतु हमे किस किस समाग्री की आवश्यकता होगी। नवरात्रि पूजन सामग्री सूची | Navratri Pujan Samagri List PDF Hindi की पूरी जानकारी के लिए लेख के साथ बने रहें।

नवरात्रि 2023 पूजन सामग्री लिस्ट

नवरात्रि पूजा घटस्थापना सामग्री कलश
कलश पर बांधने के लिए मौली
आम के पत्ते का पल्लव (जिसमें 5 पत्तियां हो या फिर 7)
कलश में डालने के लिए रोली, गंगाजल, सिक्का, गेहूं या अक्षत
हरियाली बोने हेतु मिट्टी, जौ
कलावा, जटा वाला नारियल, जल, गंगाजल, लाल वस्त्र, मिट्टी का दीपक, मौली, अक्षत, हल्दी-चूने से बने तिलक
नवरात्रि पूजन सामग्री लाल रंग की गोटेदार चुनरी, लाल रेशमी चूड़ियां, सिन्दूर, आम के पत्‍ते, लाल वस्त्र, बात्ती के लिए रुई या बत्ती, धूप, अगरबत्ती, माचिस, माता की चौकी  लिए लाल कपड़ा, नारियल (जल युक्त), दुर्गासप्‍तशती किताब, कलश, साफ चावल (अक्षत) कुमकुम, मौली, श्रृंगार की सामग्री, दीपक, अखंड दीप के लिए, घी या तिल का तेल, फूल, फूल-माला, पान-सुपारी, लौंग, इलायची, प्रसाद के लिए बताशे या मिसरी, कपूर, उपले, फल, मिठाई, मां दुर्गा की तस्वीर या प्रतिमा, कलावा, मेवे
नवरात्री व्रत हेतु सामग्री
मां दुर्गा का एक ध्वज, नारियल का गोला, जटावाला नारियल, रक्षा सूत्र, मौली, गंगाजल, अक्षत्, पान का पत्ता, लौंग, सुपारी, छोटी इलायची, गाय का घी, दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा और आरती की पुस्तकें, यदि आप नौ दिनों तक व्रत रहेंगे तो 09 देवियों की तस्वीर
नवरात्रि हवन सामग्री आम की लकड़ियां, हवन कुंड, काले तिल, कुमकुम, अखंड अक्षत, धूप, प्रसाद के लिए पंचमेवा, लोबान, घी, लौंग, गुग्गल, सुपारी, कपूर और गुग्गल, हवन के अंत में चढ़ाने के लिए भोग।
नवरात्रि हवन सामग्री की अधिक जानकारी के लिए यंहा क्लिक करें

शारदीय नवरात्रि 2023 पूजा सामग्री

  • पूजा हेतु मां दुर्गा की एक नई मूर्ति या फिर एक नई तस्वीर
  • मातारानी के लिए वस्त्र लाल रंग की चुनरी और साड़ी और मातारानी के लिए श्रृंगार सामग्री
  • मां को स्थापित करने के लिए एक चोकी और उसके लिए पीला वस्त्र
  • घटस्थापना हेतु एक नया कलश, उसका मिट्टी का ढक्कन
  • कलस हेतु आम और अशोक की पत्तियां
  • अपने बैठने के लिए कंबल या कुश का आसन
  • दीपक, बत्ती के लिए रुई, गुग्गल, लोबान, उप्पलें
  • लाल रंग के फूल, जिसमें गुड़हल, गुलाब, कमल आदि साथ ही पुष्प माला
  • जौ, केसर, नैवेद्य, पंचमेवा, मौसमी फल, मिठाई
  • लाल सिंदूर, रोली, चंदन, कुमकुम, अबीर
  • इन सब के अलावा हवन हेतु – धूप, कपूर, एक हवन कुंड, माचिस, आम की लकड़ी, हवन सामग्री का दो पैकेट

Read Also => List of Navratri Colours 2023 & Its Significance

Navratri Pujan Samagri List PDF Hindi

यदि आप नवरात्री के नौ दिनों तक माता रानी के पूजन हेतु आवश्यक समाग्री लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

 यदि आप नवरात्री पूजन हेतु आवश्यक समाग्री ऑनलाइन खरीदने के लिए यँहा क्लिक करें।

यहां हमने आपको नवरात्री के नौ दिनों तक माता रानी के पूजन में लगने वाली सभी आवश्यक समाग्री की लिस्ट प्रदान की है। यदि आपको इससे संबंधित कोई प्रश्न हमसे पूछने हों, तो आप हमे नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top